ओपन स्कूल के छात्रों को पाठय सामग्री का वितरण 25 अप्रैल से
रायपुर 21 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा जुलाई 2011 के पंजीकृत छात्र-छात्राओं को पाठय सामग्री का वितरण 25 अप्रैल से सभी अध्ययन केन्द्रों में किया जाएगा। पंजीकृत छात्र-छात्राएं संबंधित अध्ययन केन्द्रों में प्रवेश की रसीद दिखाकर पाठय सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
क्रमांक-351/कुशराम

