दुर्ग जिले के 95 स्कूलों में अहाता निर्माण की स्वीकृति : दो करोड़ 85 लाख रूपए मंजूर
रायपुर, 21 अप्रैल, 2011
राज्य शासन द्वारा दुर्ग जिले के गुरूर और बालोद विकासखंड की 95 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में अहाता निर्माण के लिए दो करोड़ 85 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक स्कूल के लिए तीन लाख रूपए मंजूर किए गए हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया कि प्रदेश के शासकीय स्कूल परिसरों की सुरक्षा के उद्देश्य से अहाता निर्माण के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रशासकीय स्वीकृति दी जा रही है। इसी सिलसिले में दुर्ग जिले के 95 स्कूलों में अहाता निर्माण की मंजूरी दी गयी है। उन्होंने बताया कि दुर्ग जिले के गुरूर विकासखंड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नरबदा, मोहारा, भुलनडबरी, बालक पलारी, पेण्डरवानी, चंदनबिरही, चिटोद, परसुली, कर्रेझर, कोचवाही, भानपुरी, रमतरा, बागतराई, मुड़पार, दरगहन, ओझागहन तथा शासकीय प्राथमिक शाला अलोरी, भैंसमुड़ी, कंकालीन, मुजालगोंदी, ओनाकोना, भुजगहन, खुदनी, कंवर, देवकोट, आमापानी, मुड़खुसरा, सरबदा, डोकला, दानीटोला, पड़कीभाट और मुजगहन में अहाता निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। इसी प्रकार बालोद विकासखंड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हीरापुर, घुमका, कोहेंगाटोला, जुंगेरा, रेवती नवागांव, परसदा, भोइनापार, टेकापार, सिवनी, सेमरकोना, परसोदा, सांकरा क, बी. मटिया, धरमपुरा, अमोरा, निपानी, तमोरा, मुल्लेगढ़ा, खर्रा, कोचेरा, बोहरा, खेरथाड़ी, अमलीडीह, बी. जामगांव, भेंगारी तथा शासकीय प्राथमिक शाला बरही, बालक सांकरा (ज), कन्या जगन्नाथपुर, सुन्दरा, खपरी, बोरी, परसाही, झलमला, देउरतराई, शिवनी, बी जामगांव, नागाडबरी, चारवाही, पलारी, बालोद गंजपारा, आमापारा, कुंदरापारा, बूढ़ापारा, जुर्रीपारा, पर्रेगुढ़ा, ओरमा, भोथली, भोईनापार, बेलमाड़, लोण्डी, नेवारीकला, नेवारीखुर्द, टेकापार, चरोटा, तालगांव, अंधियाटोला, गस्तीटोला, कन्नेवाड़ा, साल्हेटोला, धरमपुरा, गोड़री, गोड़पाल और शासकीय प्राथमिक शाला अरौद में तीन-तीन लाख रूपए की लागत से अहाता का निर्माण कराया जाएगा॥

