लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा लगभग शत-प्रतिशत शिक्षाकर्मी लौट आए काम पर- स्कूलों में उत्साह के साथ फिर शुरू हुई पढ़ाई

लगभग शत-प्रतिशत शिक्षाकर्मी लौट आए काम पर- स्कूलों में उत्साह के साथ फिर शुरू हुई पढ़ाई

What
When Nov 08, 2011
from 06:45 PM to 06:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 08 नवम्बर 2011

छत्तीसगढ़ की लगभग शत-प्रतिशत शालाओं में पंचायतों और नगरीय निकायों के व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक (पूर्व नाम शिक्षाकर्मी) आज अपने अध्यापन कार्य के लिए उपस्थित हो गए। सभी3532-1-081111 संबंधित स्कूलों में शिक्षाकर्मियों ने उत्साह के साथ बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस महीने की दो तारीख को केबिनेट में लिए गए निर्णय के अनुरूप पंचायत और ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शिक्षाकर्मियों की अधिकांश मांगों को स्वीकृत करते हुए दो, तीन और चार नवम्बर को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के डेढ़ लाख में से लगभग शत-प्रतिशत शिक्षाकर्मियों ने इन आदेशों के परिप्रेक्ष्य में तथा राज्य शासन द्वारा दी गई तीन दिन की समय सीमा को ध्यान में रखते हुए आज से अपने-अपने विद्यालयों में आना शुरू कर दिया।
    विभिन्न जिलो से यहां विभिन्न माध्यमों से मिली सूचनाओं के अनुसार रायपुर जिले के ग्राम गातापार, ठेलकाबांधा और मानिकचौरी (विकासखंड-अभनपुर), माना बस्ती (विकासखंड धरसीवां) सहित 3532-2-081111बस्तर (जगदलपुर) और कोरबा सहित राज्य के सभी जिलों के करीब शत-प्रतिशत स्कूलों में शिक्षाकर्मियों को उत्साह के साथ अध्यापन कार्य करते देखा गया। सरगुजा जिले से मिली जानकारी के अनुसार वहां के 16 हजार 500 शिक्षाकर्मियों में से केवल पांच शिक्षाकर्मियों के हड़ताल पर रहने की जानकारी मिली, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इनके अलावा हड़तालरत 11 शिक्षाकर्मियों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। महासमुंद जिले में तो प्रारंभ से ही हड़ताल की स्थिति नहीं थी। वहां के जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी संघ ने प्रशासन को यह लिखित सूचना दी है कि उनका कोई भी सदस्य हड़ताल में शामिल नहीं है। राजनांदगांव जिले के 625 शिक्षाकर्मी हड़ताल पर थे, जो काम पर लौट आए हैं। कबीरधाम जिले में लगभग एक हजार 400 शिक्षाकर्मियों ने हड़ताल छोड़कर स्कूलों में अपनी उपस्थिति दे दी है। बीजापुर जिले से टेलीफोन पर मिली जानकारी के अनुसार वहां तीनों वर्गों के एक हजार 792 शिक्षाकर्मियों में से लगभग डेढ़ हजार शिक्षाकर्मी काम पर लौट आए हैं। वहां लगभग 204 शिक्षाकर्मियों को हड़ताल के कारण निलम्बित किया गया है।
    अधिकारियों ने बताया कि जांजगीर-चाम्पा जिले के नौ विकासखंडों में से सक्ती और डभरा विकासखंडों के शिक्षाकर्मी प्रारंभ से ही हड़ताल पर नहीं थे, जबकि बाकि सात विकासखंडों के अधिकांश शिक्षाकर्मी भी काम पर लौट आए हैं। शिक्षाकर्मी फेडरेशन, जिला जांजगीर-चाम्पा के अध्यक्ष ने पांच नवम्बर को ही वहां3532-3-081111 के कलेक्टर को अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन स्थगित करने की लिखित  जानकारी दे दी थी। नारायणपुर जिले के विकासखंड ओरछा में कार्यरत 393 शिक्षाकर्मियों में से कोई भी हड़ताल पर नहीं है, जबकि विकासखंड नारायणपुर के 835 हड़ताली शिक्षाकर्मियों में से भी अधिकांश के अपने काम पर लौट आने की सूचना दूरभाष पर मिली है। बस्तर (जगदलपुर) जिले के विकासखंड बस्तर, बकावंड, दरभा, बास्तानार, केशकाल, तोकापाल, कोण्डागांव आदि विकासखंडों में अधिकांश स्कूलों में शिक्षाकर्मियों को उत्साह के साथ अध्यापन कार्य करते देखा गया। कोरबा जिले में कुल चार हजार 575 शिक्षाकर्मियों से केवल 421 लोग हड़ताल पर थे, जो आज वापस अपनी शालाओं में लौट आए। कोरिया जिले में भी हड़ताल की स्थिति नहीं है।जशपुर जिले के सभी शिक्षा कर्मी कम पर लौट आए हैं । धमतरी जिले के अधिकांश स्कूलों में भी पढ़ाई सुचारू रूप से चल रही है। वहां प्रशासन द्वारा लगभग एक हजार हड़ताली शिक्षाकर्मियों को कारण बताओ नोटिस दी गई थी और कानूनी कार्रवाई कर धारा 151 के तहत 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

क्रमांक-3532/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031