शासकीय हाईस्कूल धामनसरा के लिए बनेगा नया भवन
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप साढ़े 51 लाख रूपए स्वीकृत
रायपुर 21 अप्रैल, 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की घोषणा के परिपालन में राजनांदगांव जिले के शासकीय हाई स्कूल धामनसरा के लिए नया भवन बनाने 51 लाख 51 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश भी जारी किया जा चुका है।
कमांक्र-354/राजेश

