लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा छत्तीसगढ़ में 40 लाख से अधिक स्कूली बच्चों को मिल रहा ताजा और पौष्टिक भोजन

छत्तीसगढ़ में 40 लाख से अधिक स्कूली बच्चों को मिल रहा ताजा और पौष्टिक भोजन

What
When Nov 13, 2010
from 06:00 PM to 06:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 13 नवम्बर 2010

 

     छत्तीसगढ़ में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत प्रदेश के 46 हजार 985 स्कूलों में 40 लाख से अधिक स्कूली बच्चों को स्कूलों में ताजा और पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। इनमें 33 हजार 478 प्राथमिक शालाओं के 27 लाख 57 हजार 531 तथा 13 हजार 507 पूर्व माध्यमिक उच्च प्राथमिक शालाओं के 12 लाख 54 हजार 756 स्कूली बच्चे शामिल हैं।
    3707-131110स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया कि दोनों तरह के स्कूलों को मिलाकर रायपुर जिले में सबसे अधिक छह लाख 16 हजार 439 स्कूली बच्चों को भोजन दिया जा रहा है। इनमें से चार लाख 09 हजार 164 बच्चे प्राथमिक स्कूलों तथा दो लाख 07 हजार 275 बच्चे पूर्व माध्यमिक स्कूलों में दर्ज हैं। इसी प्रकार राजनांदगांव जिले में दो लाख 52 हजार 362, धमतरी जिले में एक लाख 21 हजार 23, कबीरधाम (कवर्धा) जिले में एक लाख 46 हजार 945, जशपुर जिले में एक लाख 36 हजार 636, कोरिया जिले में एक लाख 24 हजार 32, सरगुजा जिले में तीन लाख 98 हजार 36, दुर्ग जिले में चार लाख 49 हजार 607, रायगढ़ जिले में दो लाख चार हजार 759, बिलासपुर जिले में चार लाख 45 हजार 781, जांजगीर-चांपा जिले में दो लाख 47 हजार 219, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में एक लाख 24 हजार 32, बस्तर जिले में दो लाख 73 हजार 182, महासमुंद जिले में एक लाख 74 हजार 313, कोरबा जिले में दो लाख एक हजार 216 तथा दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में एक लाख 28 हजार 799 स्कूली बच्चों को स्कूलों में ही मध्यान्ह भोजन दिया जा रहा है। बस्तर में नारायणपुर जिले तथा दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) में बीजापुर जिले के स्कूली बच्चों की दर्ज संख्या शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि मध्यान्ह भोजन योजना के तहत कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को दोपहर में ताजा भोजन दिया जाता है। योजना में शिक्षा विभाग, अनुसूचित जाति-जनजाति विकास विभाग के स्कूलों के साथ-साथ अशासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों और मदरसों के बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में मध्यान्ह भोजन योजना के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप शाला त्यागी बच्चों की संख्या में कमी आयी है। इसके अलावा स्कूलों में बच्चों की दर संख्या में भी उल्लेखनीय वृध्दि दर्ज की गयी है।

क्रमांक-3707/राजेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031