सहायक ग्रेड-तीन की प्रतियोगिता परीक्षा तीन दिसम्बर को
रायपुर, 21 नवम्बर 2011
शासकीय पी.डी. वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय रायगढ़ में सहायक ग्रेड-तीन की प्रतियोगिता परीक्षा आगामी तीन दिसम्बर को सवेरे ग्यारह बजे आयोजित की गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया है कि परीक्षा के लिए पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची महाविद्यालय के सूचना पटल पर इस महीने की अठारह तारीख को चस्पा कर दी गई है, आवेदक इसका अवलोकन कर सकते हैं। उन्होंने बताया है कि परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र डाक से प्रेषित कर दिया जाएगा, जिन आवेदकों को एक दिसम्बर तक प्रवेश पत्र नही मिलता है, तो वे दो दिसम्बर को महाविद्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। परीक्षर्थियों से परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व महाविद्यालय प्रांगण में उपस्थित रहने को कहा गया है। विलम्ब के लिए परीक्षार्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे।

