स्कूलों में अहाता निर्माण के लिए 3.10 करोड़ रूपए मंजूर
रायपुर, 23 अप्रैल, 2011
राज्य शासन द्वारा महासमुंद जिले के 91 शासकीय स्कूलों में अहाता निर्माण के लिए तीन करोड़ दस लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 54 प्राथमिक और 37 पूर्व माध्यमिक शालाएं शामिल हैं। प्रत्येक प्राथमिक शाला में तीन लाख रूपए तथा प्रत्येक पूर्व माध्यमिक शाला में चार लाख रूपए की लागत से अहाता बनाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इन स्कूलों में अहाता निर्माण के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया कि महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पटेलपारा जम्हर, सरगतेरा, खम्हारदादर जम्हर, जंगल प्लाट, टेका, चरौदा, फरौदा, कोचर्रा, छिबर्रा, डोंगरपाली, फुटगना, उरूगपाल, विद्यानगर मिथीडीह, मिथीडीह, दादरगांव, लामीडीह, सिरको, डीपापारा लहसौद, नवीन लहसौद, रजपालपुर, परघिया सराइपाली, सपोस, खुशरूपाली, कोडिया पिलवापाली, टिकरापारा सोनासिली, पाण्डेपाली सोनासिली तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सरकड़ा, लक्ष्मीपुर, अम्मलीडीह, कसहीबहरा, अठारगुड़ी, बिजेमाल, मजपूरी, अरण्ड, सिरको, गोपालपुर और चारभाठा में अहाता निर्माण की स्वीकृति दी गयी है।
इसी प्रकार बसना विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला गिधली, गुडिहारी, और भढरपाली तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गणेशपुर, जेवरा, बरौली, बरौली, इंदरपुर, गिधापाली, बरपेलाडीही, पीपरखुटा, कुड़ेकेल, दुधेपाली, अरेकेल, कोटापारा, परसकोल एवं मुरपाड़ में अहाता बनाया जाएगा। सरायपाली विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बस्तीपाली, कोंदागुड़ा, केसराटाल, डोगीकरन, घाटकछार, चारभाठा, माधोपाली, बैतारी, छुईया, चण्डीमाना, बाराडोली, लुरापारा, कनकेषा, कोईडीह, कोदद्वारी, तिलाईपाली, बनोभाट्ा, गेर्रा तथा पूर्व माध्यमिक शाला इच्छापुर, अभरकोट, प्रेवनडीह, केजुना और बनगीटोला में अहाता निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। महासमुंद विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला श्यामनगर झलप, टुरीडीह, सिंधुपाली, जामपाली, भोरिंग, कन्या प्राथमिक शाला भोरिंग तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पचरी में अहाता का निर्माण्ा किया जाएगा। बागबाहरा विकासखंड की प्राथमिक शाला धासीनगर और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोसरंगी, खैरटखुर्द, जुनवानी खुर्द, खरैंगा, घुंचापाली तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला फिरगी में अहाता निर्माण की मंजूरी दी गयी है।

