राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता मुगेली में 10 दिसम्बर से
रायपुर 25 नवम्बर 2011
सॉफ्ट बाल की राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बिलासपुर जिले के मुंगेली में 10 से 14 दिसंबर 2011 तक होगी। इस प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु तक के बालक-बालिकाएं भाग लेंगी। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कलेक्टर बिलासपुर द्वारा खिलाड़ियों के लिए आवास, खेल मैदानों की साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था, प्रकाश, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था की जा रही है।
क्रमांक-3818/कुशराम

