स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल आज करेंगे 'मधुमेह-आई केयर' पुस्तिका का विमोचन :नि:शुल्क मधुमेह जांच शिविर भी
रायपुर 20 नवंबर 2010
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल कल 21 नवम्बर को आरोग्यम प्रिवेन्शन एण्ड कन्ट्रोल ऑफ डिसीसेस सोसायटी द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित मधुमेह शिक्षा एवं चेतना कार्यक्रम में मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ.विप्लब बंधोपाघ्याय की पुस्तिका 'मधुमेह-आई केयर' का विमोचन करेंगे। वर्ष 2009 से 2013 तक के लिए निर्धारित थीम 'मधुमेह की शिक्षा एवं उसकी रोकथाम' के संदर्भ में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन सोसायटी द्वारा किया जा रहा है। यह कार्यक्रम यहां जेल रोड स्थित होटल गिरिराज में 21 नवम्बर को दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक आयोजित है।
इसी कार्यक्रम में रायपुर के रंगकर्मी श्री काशी नायक के ग्रुप द्वारा मधुमेह के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से 'सहज,सहमा और बिंदास' नाटक का मंचन किया जाएगा। मधुमेह चलचित्र,आहार प्रदर्शनी एवं स्टॉलों के माध्यम से मधुमेह रोग के बारे में उपयोगी जानकारी भी दी जाएगी। इस अवसर पर नि:शुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन भी किया गया है। सोसायटी के सचिव डॉ.दीपांकर बेनर्जी ने बताया है कि इन्सुलिन के अविष्कारक बेन्टिग के जन्म दिवस 14 नवम्बर पर हर वर्ष विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।

क्रमांक-3834/राजेश