लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का वितरण 30 अप्रैल तक

स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का वितरण 30 अप्रैल तक

What
When Apr 20, 2010
from 05:55 PM to 05:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

प्रात: नौ से दस बजे तक भोजन वितरण के निर्देश

    रायपुर, 20 अप्रैल 2010

राज्य शासन द्वारा घोषित वर्तमान ग्रीष्म अवकाश के दौरान आगामी 30 अप्रैल तक शासकीय, अनुदान प्राप्त और स्थानीय निकायों द्वारा संचालित प्राथमिक शालाओं एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन योजना पूर्ववत् चालू रहेगी। बच्चों को मध्यान्ह भोजन वितरण प्रात: 09.00 बजे से 10.00 बजे तक पूरा किया जाएगा। 
    राज्य सरकार के लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में कल यहां राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को एक परिपत्र भेजकर इस आशय के निर्देश दिए गए हैं। इस परिपत्र में कहा है कि राज्य शासन द्वारा भीषण्ा गर्मी को देखते हुए चालू शिक्षा सत्र में 15 अप्रैल 2010 से 15 जून 2010 तक गर्मी की छुट्टी घोषित की गई है। इस अवधि में स्कूलों में अध्यापन कार्य नहीं कराए जाएंगे। परीक्षा कार्य पूर्ववत् जारी रहेगा तथा परीक्षा परिणामों की घोषणा 30 अप्रैल 2010 को ही की जाएगी। परिपत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों का संचालन 12 माह किया जाता है। इसीलिए यह सभी विद्यालय गर्मी के दिनों में भी पहले की तरह संचालित रहेंगे। संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्रमांक-385/राजेश



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031