लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने मुजगहन में किया साहित्य सदन का लोकार्पण

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने मुजगहन में किया साहित्य सदन का लोकार्पण

What
When Nov 28, 2011
from 06:10 PM to 06:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 28 नवम्बर 2011

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कल धमतरी जिले के ग्राम मुजगहन में 10 लाख रूपये की लागत से निर्मित साहित्य संगीत सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ 3872-28.11.11प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें तराशने एवं अनुकूल वातावरण प्रदान करने की। साहित्य सदन के माध्यम से यह केन्द्र समाज में चेतना जगाने का कार्य करेगा। इस दौरान उन्होंने लोगों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री अग्रवाल ने ग्राम-मुजगहन के स्कूल बाउंड्रीवाल, सी0सी0रोड एवं खेल मैदान के लिए भी राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। समारोह के दौरान उन्होंने श्री डुमनलाल ध्रुव द्वारा रचित विभिन्न पुस्तकों का विमोचन किया और काव्य संध्या में भी शरीक हुए।
इस दौरान उन्होंने आयोजकों की ओर से संत कवि पवन दीवान को वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय नारायण लाल परमार स्मृति सम्मान, श्री मुकुन्द कौशल (दुर्ग) को मुकीम भारती स्मृति सम्मान, छत्तीसगढ़ी लोक गायक श्री लक्ष्मण मस्तुरिया को भगवती सेन स्मृति सम्मान, श्री सुशील यदु को स्वर्गीय बसंत दीवान स्मृति सम्मान सहित शॉल - श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। श्री अग्रवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक श्री बी0आर0जगबेहड़ा एवं पोटियाडीह के युवा वैज्ञानिक डॉ0लोकेश कुमार साहू को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने नेशनल जम्बूरी-2011 स्वीडन में प्रतिनिधित्व कर चुकी छात्रा कुमारी सविता नेताम को भी सम्मानित किया।

      क्रमांक-3872/लहरे
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031