लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने का दायित्व शिक्षकों पर : श्री बृजमोहन अग्रवाल

बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने का दायित्व शिक्षकों पर : श्री बृजमोहन अग्रवाल

What
When Nov 29, 2011
from 08:40 PM to 08:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक-कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री

रायपुर 29 नवम्बर 2011

    स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देकर अच्छा नागरिक बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। शिक्षा व्यवस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति अपने इस दायित्व का निर्वहन कर समाज और देश के विकास में अपना योगदान दें। श्री अग्रवाल ने कहा कि अभिभावक अपने 3894-291111बच्चों को इस उम्मीद के साथ स्कूलों में भेजते हैं कि शिक्षा ग्रहण करने से उनके नौनिहालों का भविष्य सुखद होगा। श्री अग्रवाल आज यहां शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक-कर्मचारी संघ द्वारा आज यहां लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लिए गए शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को नवम्बर 2011 से छठवें वेतनमान का लाभ देने के निर्णय के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा श्री राम प्रताप सिंह का अभिनंदन किया गया।
    स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को गुणात्मक बनाने अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। नई पीढ़ी को अच्छी शिक्षा सुविधा देने अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय स्कूलों के योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता। अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षक अपनी बेहतर कार्य प्रणाली से अन्य शिक्षकों को प्रेरणा देने का कार्य कर सकते है। श्री अग्रवाल ने कहा कि देश की उन्नति के लिए जरूरी है कि नई पीढ़ी को हिन्दुस्तान के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी जाए। आज पूरा विश्व मानने लगा है कि 21वीं सदी हिन्दुस्तान का होगा। इसे सफल करने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर भी है। वे नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कारवान भी बनाने पर ध्यान दे। बच्चे आगे चलकर एक जिम्मेदार नागरिक बने, इसमें शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को भी अपना योगदान देना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को छठवें वेतनमान का लाभ दिलाने का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को जाता हैं। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई  एवं शुभकामनाएं दी। श्री रामप्रताप सिंह ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन पर कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के कर्मियों को छठवें वेतनमान का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा सहृदयता और संवेदनशीलता के साथ लिए गए निर्णय के कारण ही यह संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा दान महादान माना जाता है। शिक्षकगण शिक्षादान के माध्यम से बच्चों का भविष्य गढ़ने का काम करते हैं।
    शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक-कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष श्री संजय दुबे ने स्वागत भाषण दिया। संघ के महामंत्री श्री कृष्णा सिंह ने एक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के कर्मियों की अन्य विभिन्न समस्याओं की ओर स्कूल शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षक और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

क्रमांक-3894/राजेश
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031