लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ना जरूरी : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल

बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ना जरूरी : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल

What
When Dec 01, 2011
from 05:30 PM to 05:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अन्तर्गत कैरम और नेटबाल की स्पर्धाएं शुरू

  रायपुर, 01 दिसम्बर 2011

राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2011 के अन्तर्गत कैरम और नेटबॉल (बालक-बालिका 19 वर्ष) की स्पर्धाएं आज से राजधानी रायपुर में शुरू हो गयीं। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्थानीय3921-011211 जे.आर. दानी शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में इन खेल स्पर्धाओं का उद्धाटन किया है। कैरम और नेटबाल की स्पर्धाओं में देश के दस राज्यों के 306 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इन स्पर्धाओं का समापन 05 दिसम्बर को होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि की आसंदी से समारोह को सम्बोधित करते हुए बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खेल गतिविधियों में शामिल होने से बच्चों में अनुशासन, प्रतियोगिता और स्वस्थ खेल भावना के गुण विकसित होते हैं, जो भविष्य में उनके बहुत काम आते हैं।
    रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील सोनी ने उद्धाटन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के सभापति श्री संजय श्रीवास्तव, नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी, स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक श्री एस.बी. पालीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित थे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर खेल प्रतियोगिता का उद्धाटन किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने अपने उद्बोधन में विभिन्न राज्यों से आए स्कूली बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि नया राज्य होने के बाद भी छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियागिताओं में अपनी पहचान बनाई है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने उद्धाटन समारोह में खेल मशाल भी प्रज्जवलित किया।
    उद्धाटन समारोह में खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। जे.आर.दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान तथा पी.जी.उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शांति नगर रायपुर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने सच्ची खेल भावना से प्रतियोगिता में शामिल होने का संकल्प लिया। खेल प्रतियागिता में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, चंण्डीगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु के स्कूल खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।

क्रमांक- 3921/राजेश
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031