लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर सम्पन्न रचनात्मक कार्यों पर विशेष जोर

राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर सम्पन्न रचनात्मक कार्यों पर विशेष जोर

What
When Nov 27, 2010
from 04:30 PM to 04:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 रायपुर 27 नवम्बर 2010

 शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के नेतृत्व में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर रायपुर स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। इस शिविर में शासकीय पं. श्यामचरण शुक्ल महाविद्यालय धरसींवा रायपुर व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने भी हिस्सा लिया। 3929-271110
शिविर का उद्धाटन राज्य सम्पर्क अधिकारी (रासेयो) डॉ. विभाग सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य डॉ. हिमांशु शेखर की अध्यक्षता हुआ। उद्धाटन समारोह में समन्वयक डॉ. सुभाष चंद्राकर एवं जिला संगठक सुश्री प्रीतालाल भी उपस्थित थीं। इस सात दिवसीय शिविर में 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिविर के दौरान रोज प्रात: छह बजे प्रभात फेरी भजन गाते हुए निकाली जाती थी।  छात्र-छात्राओं को श्री राकेश दुबे, अध्यक्षता पतंजलि योग समिति रायपुर द्वारा योग एवं आसन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। परियोजना कार्य के अंतर्गत सामुदायिक भवन परिसर के अंदर व बाहर की साफ-सफाई की गई। विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के नए भवन के बाहर एवं कुलपति निवास के सामने पौधे लगाने हेतु गङ्ढे किए गए।  कुलपति निवास के बाहर लगे 450 सागौन के पौधों के आस-पास उगे घास व अनुपयोगी पौधों की साफ-सफाई भी की गई। इसी प्रकार सांख्यकीय,गणित विभाग एवं शारीरिक शिक्षा विभाग में भी साफ-सफाई की गयी। शिविर में बौध्दिक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. सुभाष चन्द्राकर द्वारा 'मानव श्रम की महत्ता' प्रो.के. शर्मा द्वारा वनों की विविधता एवं ग्लोबल वार्मिग, डॉ. टी.एल. वर्मा द्वारा 'भारत एवं छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति जे के जे.सी.आई.के राष्ट्रीय प्रशिक्षक लक्ष्मीकांत उपाध्याय द्वारा ''व्यक्तित्व विकास'' राजेश शुक्ला द्वारा 'भारतीय इतिहास' प्रो. अखिलेश तिवारी द्वारा 'राष्ट्रीय सेवा योजना का संगठनात्मक एवं प्रशासनिक प्रबंध' डॉ. डी.डी. प्रूष्टि द्वारा 'सामान्य विधि' श्री नवीन यदु एवं श्री बी.पी. राठौर (शिक्षक पतंजलि योग समिति) द्वारा 'योग' विषय पर छात्र-छात्राओं सारगर्भित जानकारी दी गई। शिविर के दौरान देशी खेलकूद राम-रावण युध्द, रूमाल झपट्टा, कितने भाई कितने, ऐसे कैसे का आयोजन किया गया। स्वयं सेवकों के व्यक्तित्व विकास एवं मंच के प्रति झिझक दूर करने के लिए प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शिविर के समापन समरोह में विधायक श्री देवजी भाई पटेल, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाण्डेय, कुल सचिव श्री के.के. चन्द्राकर और राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. सुभाष चन्द्राकर उपस्थित थे। समापन समरोह के मुख्य अतिथि देवजी  भाई पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्र निर्माण की योजना है। योजना की गतिविधियों से राष्ट्र के प्रति समर्पण की सीख मिलती है। राष्ट्रीय सेवा योजना युवाआें को भटकाव से बचाने का माध्यम बन सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों के माध्यम जीवन के लिए उपयोगी बातें सीखते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना से व्यक्तित्व निर्माण व चरित्र निर्माण में मदद मिलती है। 
शिविर में मुख्य अतिथि द्वारा शिविर के सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक के रूप में शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर के सुनील कुमार यदु एवं प्रीती पंडरिया, शासकीय पं. श्यामचरण शुक्ल महाविद्यालय धरसींवा के रामेश्वर साहू एवं कुमारी विनय वर्मा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर रायपुर के मनोज कुमार एवं खिलेश्वरी साहू को पुरस्कृत किया गया। शासकीय जे. योगदानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के एम.एस. डब्ल्यू. के छात्र-छात्राओं ने प्रो. सुरेश साहू के नेतृत्व में शिविर के दौरान किए गए कार्यों का अवलोकन किया एवं छात्र-छात्राओं पर शिविर के आयोजन से पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व छात्र शाकिर मो. करैशी, लीलाधर साहू, हेमलाल नायक एवं रितेश साहू, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. कौशल किशोर शर्मा तथा श्रीमती झरना भट्टाचार्य ने भी इस शिविर की सफलता के लिए अपना योगदान दिया। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्ञानेन्द्र शुक्ला द्वारा किया गया। 

क्रमांक-3929/राजेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031