छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल : हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षाएं इसी माह
रायपुर, दो दिसम्बर 2011
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा हाई
स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम अवसर परीक्षा 15
दिसम्बर से 29 दिसम्बर 2011 तक आयोजित की जा रही । छत्तीसगढ़ राज्य ओपन
स्कूल द्वारा इन दोनों परीक्षाओं के लिए समय-सारणी घोषित कर दी गयी है।
समय-सारणी संबंधित अध्ययन केन्द्रों को भेजी गयी है। इसके अलावा कार्यालय
की वेबसाईट ूण्बहेवेण्पद पर भी उपलब्ध है। हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी
स्कूल परीक्षा के सभी पेपर निर्धारित तिथियों में सुबह आठ बजे से ग्यारह
बजे तक होंगे। राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा
काल में शासन द्वारा यदि कोई अवकाश अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता
है, तो भी ये परीक्षाएं निर्धारित तिथियों के अनुसार ही होंगी। परीक्षा
केन्द्राध्यक्षों द्वारा प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में या
परीक्षा समाप्ति के सात दिन के भीतर अपनी सुविधा अनुसार परीक्षा केन्द्रों
पर ही सम्पन्न कराई जाएगी।
हाईस्कूल सर्टिफिकेट के अंतर्गत 15 दिसम्बर
गुरूवार को हिन्दी, 16 दिसम्बर (शुक्रवार) को उर्दू, 17 दिसम्बर (शनिवार)
को सामाजिक विज्ञान, 19 दिसम्बर (सोमवार) को विज्ञान, 20 दिसम्बर (मंगलवार)
को व्यवसाय अध्ययन, 21 दिसम्बर (बुधवार) को अर्थशास्त्र, 22 दिसम्बर
(गुरूवार) को अंग्रेजी, 23 दिसम्बर (शुक्रवार) को मराठी, 24 दिसम्बर
(शनिवार) को गणित, 26 दिसम्बर (सोमवार) को गृह विज्ञान तथा 27 दिसम्बर
(मंगलवार) को संस्कृत की परीक्षा होगी। इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी स्कूल
सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत 15 दिसम्बर (गुरूवार) को गृह विज्ञान, 16
दिसम्बर (शुक्रवार) को भौतिक विज्ञान, 17 दिसम्बर (शनिवार) को लेखांकन, 19
दिसम्बर (सोमवार) को इतिहास, 20 दिसम्बर (मंगलवार) को अंग्रेजी, 21 दिसम्बर
(बुधवार) को अर्थशास्त्र, 22 दिसम्बर (गुरूवार) को राजनीति विज्ञान, 23
दिसम्बर (शुक्रवार) को जीव विज्ञान, 24 दिसम्बर (शनिवार) को गणित, 26
दिसम्बर (सोमवार) को रसायन शास्त्र तथा 27 दिसम्बर (मंगलवार) को हिन्दी, 28
दिसम्बर (बुधवार) को भूगोल तथा 29 दिसम्बर (गुरूवार) को वाणिज्य के पेपर
होंगे।
क्रमांक-3936/राजेश

