संस्कृति मंत्री ने श्री सत्य साईं बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर 24 अप्रैल, 2011
छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आध्यात्मिक गुरू सत्य साईं बाबा के देहावसान पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री अग्रवाल ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा कि गुरू सत्य साईं बाबा ने अपने उपदेशों के माध्यम से लोगों में आध्यात्मिक चेतना का संचार किया। उन्होंने समाज सेवा के उद्देश्य से अनेक जनकल्याणकारी संस्थाओं की स्थापना की। उनके समाज सेवा के कार्य हमेशा याद रहेंगे। संस्कृति मंत्री ने सत्य साईं बाबा के परिजनों व उनके अनुयायियों के प्रति सहानुभूति एवं संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

