स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बैरागी के नाम पर हाईस्कूल का नामकरण
रायपुर 03 दिसम्बर 2011
राज्य शासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री विश्राम दास बैरागी के नाम पर नवीन शासकीय हाईस्कूल बम्हनी चारभाठा विकासखंड छुरिया जिला राजनांदगांव का नामकरण किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
क्रमांक- 3954/राजेश

