स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने म्यूथाई खिलाड़ियों को दिए ट्रेक सूट
रायपुर, एक दिसम्बर 2010

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से आज यहां शंकर नगर स्थित उनके निवास पर ग्यारहवीं नेशनल सीनियर म्यू-थाई चैम्पियनशिप में भाग लेने जा रही छत्तीसगढ़ टीम के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। यह चैम्पियनशिप मिजोरम की राजधानी आइजोल में छह दिसम्बर से दस दिसम्बर तक आयोजित की जा रही है। श्री अग्रवाल ने खिलाड़ियों को चैम्पियनशिप में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यू-थाई एसोसियेशन की ओर से सभी खिलाड़ियों को ट्रेक सूट वितरित किए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यू-थाई एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल और सचिव श्री अनिस मेमन भी उपस्थित थे।

