स्कूल शिक्षा मंत्री ने जरूरतमंद को दी फिजियोथेरेपी मशीन
रायपुर, एक दिसम्बर 2010

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से राजधानी रायपुर के टिकरापारा निवासी श्री हृदय लाल देवांगन को फिजियोथेरेपी मशीन बतौर सहायता उपलब्ध करायी है। श्री देवांगन ने चलने-फिरने में तकलीफ होने के कारण श्री अग्रवाल से सहयोग का आग्रह किया था। स्कूल शिक्षा मंत्री ने आज अपने निवास पर श्री देवांगन को नई फिजियोथेरेपी मशीन सौंपी।
क्रमांक-3999/राजेश

