छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल : चालू सत्र में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी
रायपुर, 02 दिसम्बर 2010
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के प्रवेश सत्र 2010-11 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 दिसम्बर 2010 कर दी गयी है। पूर्व में इसके लिए अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2010 निर्धारित की गयी थी। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 30 नवम्बर के बाद भी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रवेश फार्म के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अध्ययन केन्द्रों में सम्पर्क किया जा रहा था। छात्र-छात्राओं के व्यापक हित में चालू सत्र में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2010 तक बढ़ायी गयी है। 30 नवम्बर तक की स्थिति में प्रदेश के 163 अध्ययन केन्द्रों में 90 हजार से ज्यादा आवेदन फार्म विक्रय किए जा चुके थे।

