कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर
रायपुर, 12 दिसंबर 2011
राज्य शासन द्वारा महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमरौद का नया नामकरण किया गया है। यह स्कूल अब अहिल्या बाई त्रेतानाथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमरौद के नाम से जाना जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-4094/राजेश

