लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा छात्र-छात्राओं और बेरोजगारों के हित में ऐतिहासिक फैसला

छात्र-छात्राओं और बेरोजगारों के हित में ऐतिहासिक फैसला

What
When Feb 26, 2010
from 10:25 PM to 10:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

सात विभिन्न परीक्षाओं के लिए अब सिर्फ एक आवेदन फार्म 

 पी.एम.टी. और पी.ई.टी. सहित दस परीक्षाओं की तारीखें घोषित

नक्सल हिंसा पीड़ित अभ्यर्थियों और अनाथ आवेदकों को आवेदन शुल्क में शत-प्रतिशत छूट

व्यापम परीक्षा समिति की बैठक

रायपुर, 26 फरवरी 2010
   छात्र-छात्राओं और बेरोजगारों की दिक्कतों को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने अपनी सात विभिन्न परीक्षाओं के लिए उन्हें एक ही फार्म में आवेदन करने की सुविधा देने का एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। व्यापम की परीक्षा समिति की आज यहां आयोजित बैठक में लिए गए इस निर्णय के अनुसार छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी पी.एम.टी., पी.ई.टी., पी.ए.टी., पी.पी.एच.टी., प्री-एम.सी.ए., प्री-बी.एड. और प्री-डी.एड. की परीक्षाओं के लिए पात्रता रखने वाले विद्यार्थी एक ही आवेदन फार्म भर कर इन सभी परीक्षाओं में बैठ सकेंगे। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें इन सातों परीक्षाओं के लिए यह आवेदन फार्म उन्हें सिर्फ साढ़े छह सौ रूपए के शुल्क पर प्राप्त होगा। नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों के अभ्यर्थियों और अनाथ अभ्यर्थियों से आवेदन फार्म के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि अनुसूचित जातियों और जनजातियों के अभ्यर्थियों को दो सौ रूपए की छूट मिलेगी। उन्हें केवल साढ़े चार सौ रूपए का शुल्क देना होगा। व्यापम अध्यक्ष श्री के.डी.पी.राव ने बताया कि इसके पहले व्यापम की प्रत्येक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अलग-अलग आवेदन शुल्क के साथ अलग-अलग फार्म भरना पड़ता था। इससे उन्हें होने वाली असुविधाओं को ध्यान में रखकर राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप व्यापम ने प्रक्रिया का सरलीकरण किया है और सात विभिन्न परीक्षाओं के लिए एक ही आवेदन फार्म तैयार किया गया है। व्यापम ने इन सभी परीक्षाओं के लिए केवल एकमुश्त साढ़े छह सौ रूपए का आवेदन शुल्क निर्धारित किया है। तत्कालीन व्यवस्था में इन सातों परीक्षाओं के लिए प्र्रत्येक अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क के रूप में लगभग चार हजार रूपए खर्च करने पड़ते थे। अब ये अभ्यर्थी सिर्फ साढ़े छह सौ रूपए शुल्क देकर इन सभी परीक्षाओं में अपनी इच्छा के अनुसार शामिल हो सकेंगे। श्री राव ने बताया कि व्यापम की परीक्षा समिति की बैठक आज शाम   4.00 बजे से शुरू होकर लगभग तीन घंटे चली। बैठक में परीक्षाओं की नई समय-सारिणी के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से व्यापम द्वारा अपनी दस विभिन्न परीक्षाओं के लिए तारीखें भी घोषित की गयी। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार प्री.आयुर्वेद परीक्षा आगामी 14 मार्च को सवेरे दस बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, उप अभियंता नगरीय निकाय की परीक्षा 25 अप्रैल को सवेरे नौ बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, पी.पी.टी. परीक्षा 02 मई को सवेरे नौ बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, पी.पी.एच.टी. परीक्षा दो मई को दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक, पी.एम.टी. परीक्षा नौ मई को सवेरे नौ बजे से 11.15 बजे तक और अपरान्ह तीन बजे से शाम 5.15 बजे तक, पी.ई.टी. परीक्षा 12 मई को सवेरे नौ बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, पी.ए.टी. परीक्षा 12 मई को दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक, प्री.एम.सी.ए. परीक्षा 16 मई को सवेरे नौ बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्री-बी.एड परीक्षा 20 मई को सवेरे 9 बजे से 12.15 बजे तक और प्री-डी.एड परीक्षा 20 मई को दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक निर्धारित केन्द्रों में होगी।

       श्री के.डी.पी.राव ने बताया कि व्यापम द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों के बच्चों को इस बार आवेदन शुल्क से पूर्णत: छूट प्रदान की जाएगी।  इसी तारतम्य में अनाथ बच्चों को भी शुल्क में पूर्णत: भी छूट दी जाएगी। इसके लिए संबंधित थाने से नक्सल हिंसा के षिकार परिवारों के संबंध में प्रमाण पत्र और संबंधित जिले के समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक से आवेदक को अपने अनाथ होने का प्रमाण पत्र प्राप्त कर प्रस्तुत करना होगा। आवेदन शुल्क में अनुसूचित जातियों और जनजातियों के अभ्यर्थियों को दो सौ रूपए की छूट दी जाएगी। ये अभ्यर्थी केवल 450 रूपए का शुल्क देकर इन सातों परीक्षाओं में बैठ सकेंगे।

      व्यापम अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा के आवेदन पत्र के साथ इन सभी परीक्षाओं के संयुक्त परीक्षा निर्देषिका प्रदान किया जावेगा, जो माह-मार्च 15 के आसपास से पोस्ट आफिस के माध्यम से उपलब्ध होगी। षिक्षाकर्मी भर्ती के तर्ज पर इन परीक्षाओं के लिये आवेदन पत्र पोस्ट आफिस के माध्यम से प्राप्त किया जावेगा और पोस्ट आफिस में ही बिना डाक टिकिट जमा किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थियों के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु परीक्षा समिति ने यह निर्णय लिया है कि पीएमटी परीक्षा के लिये केवल तीन शहरों बिलासपुर, रायपुर, जगदलपुर में परीक्षा केन्द्र होंगे। पीईटी, पीएटी, पीपीएचटी, बीएड, डीएड के लिये अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, कांकेर, कोरबा, रायगढ़, रायपुर एवं राजनांदगांव में परीक्षा केन्द्र होंगे। पीएमटी में फर्जी अभ्यर्थियों पर रोक लगाने के लिये यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में स्कूल षिक्षा विभाग के वीक्षकों के साथ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा षिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे जो व्यक्तिगत रूप से अभ्यर्थियों की पहचान करेंगे। इस अभियान को कारगार बनाने के लिये व्यापम ने इस बार पीएमटी परीक्षा के अभ्यर्थियों से पासपोर्ट साईज फोटो के साथ पोस्ट कार्ड साईज फोटो भी प्रस्तुत करने के लिये कहा जाएगा। अभ्यर्थियों की ऊंचाई तथा वजन की जानकारी ओ.एम.आर. आवेदन में ली जाएगी। इसके आधार पर सम्पूर्ण फोटो देखकर परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थी की पहचान की जावेगी। किसी अभ्यर्थी की फर्जी होने की आषंका पर तत्काल पुलिस प्रकरण दर्ज किया जाएगा। इसकी बेहतरी के लिये वीक्षकों के मानदेय में आंषिक वृध्दि हेतु मण्डल द्वारा निर्णय लिया गया है।
         श्री राव ने बताया कि अभ्यर्थियों के हित को दृष्टिगत रखते हुये आल इंडिया पीएमटी तथा आल इंडिया ईईई परीक्षा की तिथियों में टकराव को टालते हुए पृथक तारीख में पीएमटी तथा पीईटी को आयोजित करने के लिये समिति द्वारा निर्णय लिया गया है, जो कि माह मई के तीसरे सप्ताह के पूर्व सम्पन्न हो जायेंगे। इससे व्यापम को इन सभी परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने में सुविधा होगी परीक्षा परिणाम 15 जून तक निष्चित रूप से जारी किया जाएगा। व्यापम द्वारा पीपीटी जो कि कक्षा 10वीं के छात्र के लिये निर्धारित है उसमें कोई परीक्षा शुल्क बढ़ोत्तारी न करते हुए पूर्व वर्ष की फीस यथावत रखी गई है और उस परीक्षा को अन्य परीक्षाओं से अलग किया गया है। उसका आवेदन भी अलग होगा।
क्रमांक /4185/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031