लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का टाईम-टेबल

हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का टाईम-टेबल

What
When Mar 02, 2010
from 08:15 PM to 08:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर, 02 मार्च 2010

   छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट व्यावसायिक पाठयक्रम वर्ष 2010 की परीक्षा कल तीन मार्च से प्रारंभ हो रही है। हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट की परीक्षा 29 मार्च तक तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट व्यावसायिक पाठयक्रम के परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी। सभी परीक्षाएं प्रात: आठ बजे से ग्यारह बजे तक चलेंगी। 
    माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2010 के अंतर्गत बुधवार तीन मार्च को प्रथम भाषा (विशिष्ट) हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू, शुक्रवार पांच मार्च को द्वितीय भाषा सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, अरेबिक, फरशियन, फ्रेंच, रशियन, कन्नड़ और उड़िया की परीक्षा होगी। इसी प्रकार सोमवार आठ मार्च को राजनीति शास्त्र, रसायन शास्त्र, एप्लाइड एकोनामिक्स कामर्शियल ज्योग्राफी, इण्डस्ट्रियल आर्गनाइजेशन, क्राप प्रोडक्शन एंड हार्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एंड डिजाइनिंग, फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड (शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक विकित्सा), गुरूवार ग्यारह मार्च को इतिहास, भौतिक शास्त्र, एलीमेंट्स ऑफ कामर्स एण्ड मैनेजमेंट, एलीमेंट्स ऑफ साईंस एण्ड मैथेमेटिक्स यूजफूल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राईंग एंड पेंटिंग और फुड एंड न्यूट्रेशन (आहार एवं पोषण), शुक्रवार बारह मार्च को ड्राईंग एंड डिजाईनिंग, समाज शास्त्र, एग्रीकल्चर (ह्युमीनिटिज/विज्ञान समूह), स्टेनो टायपिंग, होम साइंस एनाटामी फिजियोलॉजी, मनोविज्ञान, भारतीय संगीत और डांसिंग, सोमवार पन्द्रह मार्च को अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, बुक कीपिंग एंड एकाउन्टेंसी, एलीमेंट्स ऑफ एनिमल हस्बेण्ड्री एंड पोल्ट्री फॉर्मिंग, हिस्ट्री ऑफ इंडियन आर्ट और एलीमेंट्स ऑफ साईंस, गुरूवार अठारह मार्च को गणित, शनिवार बीस मार्च को भूगोल, मंगलवार तेईस मार्च को पर्यावरण, शुक्रवार 26 मार्च को गु्रप बी ह्युमीनिटिज ग्रुप पहला- भू-विज्ञान, दूसरा - वाणिज्य गणित, तीसरा - संस्कृत और सोमवार 29 मार्च को कम्प्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य) की परीक्षा होगी।
    इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट व्यावसायिक पाठयक्रम परीक्षा वर्ष 2010 के अंतर्गत बुधवार तीन मार्च को प्रथम भाषा (विशिष्ट) हिन्दी, अंग्रेजी, शुक्रवार 05 मार्च को द्वितीय भाषा (सामान्य) हिन्दी, अंग्रेजी, सोमवार 08 मार्च को व्होकेशनल कोर्स (ट्रेड व्यावसायिक पाठयक्रम) के अंतर्गत निर्धारित पाठयक्रमों के व्यावसायिक कोर्स के प्रथम प्रश्न-पत्र, गुरूवार ग्यारह मार्च को निर्धारित पाठयक्रमों के व्यावसायिक पाठयक्रम के द्वितीय प्रश्न-पत्र, सोमवार 15 मार्च को निर्धारित पाठयक्रमों के व्यावसायिक पाठयक्रम के तृतीय प्रश्न-पत्र, गुरूवार 18 मार्च को फाउन्डेशन कोर्स (आधार पाठयक्रम) इनवायमेंटल एज्यूकेशन एण्ड रूरल डेवलपमेंट इन्टरप्रेनुअरशिप तथा शनिवार 23 मार्च को पर्यावरण की परीक्षा होगी।
क्रमांक/4210/राजेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031