स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा श्री पुरोहित के निधन पर शोक व्यक्त
रायपुर, 03 मार्च 2010
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर से प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक 'हितवाद' के सम्पादक श्री दीनदयाल पुरोहित के आकस्मिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। श्री अग्रवाल ने स्वर्गीय श्री पुरोहित के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी सहानुभूति एवं संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
क्रमांक /4233/राजेश

