बारहवीं परीक्षा में 123 नकलची पकड़ाए
रायपुर 5 मार्च 2010
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बारहवीं परीक्षा के दौरान आज प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में उड़नदस्तों के सदस्यों ने आकस्मिक निरीक्षण किया। परीक्षा में नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में सघन जांच की गई, जिसमें प्रदेशभर में 123 नकलची पकड़े गए। इन सबके खिलाफ नकल प्रकरण बनाए गए हैं।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि बारहवीं परीक्षा में आज नकल के अधिक नकल के प्रकरण जांजगीर-चांपा जिले में दर्ज किए गए। यहां के परीक्षा केंद्रों में नकल के 54 प्रकरण बनाए गए। इसके अलावा शिक्षा जिला सूरजपुर में 18, कोरिया जिले में 13, बिलासपुर जिले में 10, रायगढ़ जिले में 6,सरगुजा जिले में 07,शिक्षा जिला बलौदाबाजार में 9 तथा कवर्धा, रायपुर,धमतरी, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) और शिक्षा जिला बेमेतरा में एक-एक प्रकरण दर्ज किए गए।

