लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा उच्च शिक्षा विभाग में अंशदायी पेंशन अनुदान नाम से नयी योजना

उच्च शिक्षा विभाग में अंशदायी पेंशन अनुदान नाम से नयी योजना

What
When Apr 24, 2010
from 02:15 PM to 02:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

योजना के लिए छह करोड़ रूपये का बजट प्रावधान

रायपुर 24 अप्रैल 2010

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों और अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त सेवकों को पेंशन मुहैया कराने के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2010-11 में अशंदायी पेंशन अनुदान योजना के लिए छह करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है। यह एक नयी योजना है।
उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि विश्वविद्यालयों और अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त सेवकों के पेंशन जो वर्तमान में स्ववित्तीय योजना के तहत संचालित है। स्ववित्तीय योजना के तहत सेवानिवृत्त सेवकों को पेंशन मुहैया कराने में आर्थिक कठिनाईयां होती है। इस आर्थिक कठिनाई के निदान के लिए राज्य शासन द्वारा पेंशन धारियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लेते हुए नये वित्तीय वर्ष 2010-11 में विश्वविद्यालय अंशदायी पेंशन योजना के लिए दो करोड़ रूपये और अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयीन पेंशन अनुदान के लिए चार करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस नवीन योजना के प्रारंभ होने से अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के पेंशन धारियों को आर्थिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में राज्य शासन के अन्तर्गत विश्वविद्यालयों के अन्तर्गत 159 शासकीय महाविद्यालय और अनुदान प्राप्त सोलह अशासकीय महाविद्यालय संचालित हैं। इनके अलावा 203 गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय भी संचालित है। अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों में राजधानी रायपुर स्थित दुर्गा महाविद्यालय मौदहापारा, कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेन्द्रनगर, श्रीराम संगीत महाविद्यालय और कमलादेवी संगीत महाविद्यालय बुढ़ापार सहित कल्याण महाविद्यालय भिलाई, भिलाई महिला महाविद्यालय भिलाई, आर.सी.एस. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय दुर्ग, घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय दुर्ग, सी.एम.डी. और डी.पी.विप्र महाविद्यालय बिलासपुर, एस.एन.जी. महाविद्यालय मुंगेली जिला बिलासपुर, कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा, ग्राम्यभारती विद्यापीठ हरदीबाजार जिला कोरबा, होलीक्रॉस होमसाईंस महिला महाविद्यालय अम्बिकापुर, गुरूगहिरा संस्कृत महाविद्यालय सामरवार जिला जशपुर और पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती जिला जांजगीर-चांपा शामिल हैं।  

क्रमांक-460/काशी




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031