शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में मौखिक परीक्षा आज
रायपुर 30 मार्च 2010
शासकीय जे. योगानंदम छत्ताीसगढ़ स्वशासी स्नातकोत्तार महाविद्यालय रायपुर में एम.ए. अन्तिम राजनीति शास्त्र के ऐसे स्वाध्यायी छात्र-छात्राएं जिन्हें इस महाविद्यालय में परीक्षा देने के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा अधिकृत किया गया है,उनकी मौखिक परीक्षा महाविद्यालय में 30 और 31 मार्च को आयोजित की गयी है। ऐसे छात्र-छात्राएं जो 30 मार्च को मौखिक परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाये हैं,वे 31 मार्च की सुबह 09 बजे आयोजित मौखिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
क्रमांक-4603/राजेश

