लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल : अगले साल होने वाली विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां घोषित

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल : अगले साल होने वाली विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां घोषित

What
When Dec 15, 2010
from 08:05 PM to 08:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

सभी परीक्षाओं के आवेदन पत्र में रंगीन फोटो अनिवार्य

पी.एम.टी. परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में पोस्टकार्ड साईज का रंगीन फोटो लाना जरूरी

    रायपुर, 15 दिसम्बर 2010

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा वर्ष 2011 में आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी गई हैं और इन परीक्षाओं के लिए शुल्क भी तय कर दिए गए हैं। रविवार 27 मार्च प्री.पी.जी. आयुर्वेद, बुधवार 11 मई पी.एम.टी. (पूर्वान्ह प्रथम प्रश्न पत्र, अपरान्ह द्वितीय प्रश्न पत्र), गुरूवार 12 मई पूर्वान्ह पी.ई.टी., अपरान्ह पी.ए.टी, रविवार 22 मई पूर्वान्ह पी.पी.टी., अपरान्ह पी.पी.एच.टी., रविवार 29 मई पूर्वान्ह प्री. बी.एड, अपरान्ह प्री. डी.एड तथा रविवार 5 जून को पूर्वान्ह में प्री. बी.ए.एम.एस. तथा अपरान्ह में   प्री. एम.सी.ए. की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
    व्यापम अध्यक्ष श्री विजयेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज यहां व्यापम कार्यालय में परीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ओ.एम.आर. आवेदन पत्र, परीक्षा निर्देशिका तैयार करने तथा इन परीक्षाओं में फर्जी परीक्षार्थियों को रोकने के लिए जरूरी उपाय करने व्यापक विचार-विमर्श किया गया और जरूरी निर्णय लिए गए। बैठक में समिति के सदस्य सर्वश्री प्रो. बी. सिंह, डॉ. बी. सिंग, डॉ. बी.पी., डॉ. बी.पी. टिकरिहा, जी.पी. नायक, श्रीमती उषा जैन, श्री पी.के. सांगोडे, श्री अजय वर्मा, डॉ.एच.एम. शुक्ला, डॉ. बी.पी. त्रिपाठी, श्री बी.पी. चक्रधर तथा डॉ. भारती यजुर्वेदी उपस्थित थे।
    बैठक में प्री.पी.जी. आयुर्वेद, प्री.बी.ए.एम.एस. तथा पी.पी.टी. के लिए ओ.एम.आर. आवेदन पत्र तथा परीक्षा निर्देश पुस्तिका अलग-अलग तैयार करने का निर्णय लिया गया। इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क पिछले साल के समान ही रहेगा। प्री.बी.एड और प्री.डी.एड के लिए एक ही आवेदन पत्र और परीक्षा निर्देश पुस्तिका तैयार की जाएगी। परीक्षार्थी एक ही आवेदन पत्र भरकर इन दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। पी.एम.टी., पी.ई.टी., पी.ए.टी., पी.पी.एच.टी. तथा प्री. एम.सी.ए. के लिए भी एक ही प्रकार का आवेदन पत्र रहेगा। परीक्षार्थी एक ही आवेदन पत्र देकर इनमें से एक या अधिक परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। बैठक में इन पांचों परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क कम करने का निर्णय भी लिया गया। अगले साल होने वाली इन परीक्षाओं में सामान्य तथा अन्य पिछड़े वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए साढ़े पांच सौ रूपए तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के परीक्षार्थियों के लिए चार सौ रूपए का शुल्क निर्धारित किया गया। यह शुल्क पिछले साल इन परीक्षाओं में लिए गए शुल्क से कम है।
    इन सभी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के फोटो का सही एवं सूक्ष्म मिलान तथा फर्जी परीक्षार्थियों को रोकने के उद्देश्य से रंगीन फोटो लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। आवेदन पत्रों में चस्पा किए जाने वाले पासपोर्ट साईज के फोटो में परीक्षार्थी का नाम, फोटो लेने की तारीख तथा ओ.एम.आर. आवेदन पत्र का क्रमांक लिखना जरूरी है। पी.एम.टी. के परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में पोस्ट कार्ड साईज का पूर्णत: रंगीन फोटो लाना भी आवश्यक होगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस परीक्षा में यदि कोई परीक्षार्थी अपने आवेदन पत्र में ब्लैक एण्ड व्हाईट फोटो चस्पा करता है तो उसका आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा।

            क्रमांक-5143/राजेश



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031