नए शिक्षा सत्र के लिए तैयारी शुरू -दिशा-निर्देश जारी
रायपुर 27 अप्रैल 2010
राज्य सरकार ने आगामी 16 जून 2010 से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र में प्रदेश के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए अभी से पहल करते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इस सिलसिले में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से संचालक लोक शिक्षण संचालनालय तथा मिशन संचालक राजीव गांधी शिक्षा मिशन को जारी परिपत्र में जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
परिपत्र में कहा गया है कि सत्र प्रारंभ होने से पहले बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया जाए। शाला त्यागि एवं अप्रवेशी छात्र-छात्राओं की पहचान कर उन्हें स्कूलों में प्रवेश दिलाने की कार्रवाई गंभीरता से की जाए। स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था के साथ-साथ अध्ययन-अध्यापन से संबंधित जरूरी सामग्रियों की उपलब्धता और स्कूल भवनों की मरम्मत, साफ-सफाई और पोताई के कार्य प्राथमिकता से की जाए। स्कूल शिक्षा विभाग अन्तर्गत पदोन्नति के पदों को भरने कार्य समय पर पूरा होना चाहिए। इसी प्रकार पदोन्नति के पश्चात रिक्त पदों को शिक्षाकर्मियों से भरने की कार्रवाई भी निर्धारित समय पर कर ली जाए। परिपत्र में कहा गया है कि यथा संभव सभी विद्यालय प्रात: साढ़े दस से साढ़े चार बजे तक लगे, ताकि बच्चों को शैक्षणिक के साथ-साथ खेलकूद, साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिल सके।

क्रमांक 526/राजेश