लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा स्कूलों में अगले सत्र से जीवन विद्या की शिक्षा : सामाजिक मुद्दों पर भी बच्चों के बीच होगी चर्चा

स्कूलों में अगले सत्र से जीवन विद्या की शिक्षा : सामाजिक मुद्दों पर भी बच्चों के बीच होगी चर्चा

What
When Dec 22, 2010
from 07:40 PM to 07:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोहणीपुरम में राज्य स्तरीय मेधावी छात्र अलंकरण समारोह आयोजित

        रायपुर, 22 दिसम्बर 2010

5269

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के स्कूलाें में अगले शिक्षा सत्र से कक्षा पहली से बारहवीं तक बच्चों को जीवन विद्या और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही प्रतिदिन प्रथम कालखण्ड में पर्यावरण सुरक्षा, हम और हमारा स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, सुगम यातायात, चेतना विकास, योग, सामूहिक कर्तव्य जैसे विभिन्न  सामाजिक मुद्दों पर विद्यार्थियों के बीच चर्चा होगी। श्री अग्रवाल आज यहां सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार रोहणीपुरम में आयोजित राज्य स्तरीय मेधावी छात्र अलंकरण समारोह 2010 को अध्यक्षीय आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे। विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोविन्द प्रसाद शर्मा समारोह के मुख्य अतिथि थे। इस समारोह में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ से सम्बध्द सरस्वती शिशु मंदिरों के मेधावी बच्चों तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी एवं हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 2010 में प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले सरस्वती शिशु मंदिरों के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 

5269a


        श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा संस्थानों में ऐसी शिक्षा देनी चाहिए जिससे बच्चे आगे चलकर सच्चे देशभक्त बने। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर समाज में अच्छे कार्य करने वालों के सम्मान की परम्परा विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की प्रेरणा अन्य लोगाें को भी मिलेगी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने समारोह में पुरस्कृत विद्यार्थियों से राष्ट्रवाद का अलख जगाने का आग्रह किया। डॉ. गोविन्द शर्मा ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में स्कूलों में बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा देने से विचारों में गहनता, स्पष्ट रूप से समझने की क्षमता और हर विषय को जानने की उत्सुकता बच्चों के मन में पैदा होती है। इससे विवेक, बुध्दि और समझ शक्ति बढ़ती है। श्री शर्मा ने कहा कि विद्याभारती अखिल भारतीय सरस्वती शिक्षा संस्थान से जुड़े सरस्वती शिशु मंदिरों में समाज और राष्ट्र से जुड़ने की शिक्षा दी जाती है। विद्याभारती की धरातल राष्ट्रवाद और मानवतावाद के विचारों पर केन्द्रित है। मातृभाषा में गुणात्मक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिरों की पहचान बन गई है।
        डॉ. शर्मा ने कहा कि जो समाज युवा प्रतिभाओं का सम्मान नहीं करता वह समाज कभी  प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने बच्चों से अनुकरण करने की प्रवृत्ति त्यागने का आग्रह करते हुए अपने विवेक से आगे बढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जीवन में स्वयं दीपक बनकर आगे बढ़ें और समाज का मार्गदर्शन करें। इस अवसर पर श्री शारदा भैया ने कहा कि बच्चों के लिए सम्मानित होने का समय संकल्प लेने का समय होता है। बच्चे महाभारत के अर्जुन के समान अपने लक्ष्य पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व के सर्वागीण विकास की बात तो सभी करते है। इसका अक्षरश: पालन विद्याभारती के शैक्षणिक संस्थानों में किया जाता है। मनुष्य की पहचान उसकी गुणवत्ता होती है। बच्चों को गुणवत्ता विकसित करने खुद प्रयास करना चाहिए।   
        समारोह में वार्षिक शैक्षिक पत्रिका 'कीर्तिमान' नवम् सत्र 2010-11 का विमोचन भी किया गया। इस पत्रिका में पुरस्कृत बच्चों की सम्पूर्ण जानकारी उनकी उपलब्धियों के साथ प्रकाशित की गई। इस अवसर पर विद्याभारती सरस्वती शिक्षा संस्थान से जुड़े अनेक बुध्दिजीवी भी उपस्थित थे।

           क्रमांक-5269/राजेश
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031