लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा स्कूल शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में पाठय पुस्तक निगम की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

स्कूल शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में पाठय पुस्तक निगम की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

What
When Apr 27, 2010
from 08:50 PM to 08:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

प्रदेश के 35 हजार प्रायमरी स्कूलों में महापुरूषों के चित्रों का सेट भेजा जाएगा

निजी स्कूलों के बच्चों को भी पढ़ने को मिलेगी 'बचपन' और 'बाल मित्र' पत्रिका

 

    रायपुर 27 अप्रैल 2010
530-270410

                                स्कूल शिक्षा मंत्री तथा छत्तीसगढ़ पाठय पुस्तक निगम के अध्यक्ष  श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आज यहां निगम की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा सत्र 2011-12 के लिए पाठय पुस्तकों के प्रकाशन का कार्य मार्च 2011 तक पूरा करने का लक्ष्य रख कर बनाई गई कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। राज्य के 35 हजार प्राथमिक शालाओं में भी दस महापुरूषों के चित्रों का सेट उपलब्ध कराने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर सेट के साथ इन महापुरूषों की जीवन गाथा से संबंधित पुस्तकें देने का निर्णय लिया गया। आगामी शिक्षा सत्र में प्रायमरी से हायर सेकेण्डरी तक के सभी स्कूलों में छत्तीसगढ़ की महान विभूतियों की चित्रकथा और जीवन पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी। अब निजी स्कूलों के बच्चों को भी त्रैमासिक पत्रिका 'बचपन' एवं 'बाल मित्र' पढ़ने को मिलेगी। बैठक में निजी स्कूलों में भी ये पत्रिकाएं भेजने का निर्णय लिया गया।
                                             बैठक में छत्तीसगढ़ पाठय पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक श्री जे.मिंज, महा प्रबंधक श्री सुभाष मिश्रा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के उप सचिव श्री देहारी सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के समस्त प्रकाशनों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य पाठय पुस्तक निगम को प्रकाशन एजेंसी बनाने का निर्णय लिया गया। राज्य के दस प्रमुख शहरों में स्थापित छत्तीसगढ़ पाठय पुस्तक निगम के डिपो के लिए नए भवन बनाए जाएंगे। इनमें रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर, जगदलपुर, बिलासपुर, कोरबा, अम्बिकापुर, जशपुर और रायगढ़ शामिल है। इसी प्रकार राजधानी रायपुर के पेंशनबाड़ा स्थित शिक्षा परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य पाठय पुस्तक निगम के राज्य मुख्यालय का भवन बनाया जाएगा। बैठक में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने के प्रस्ताव का अनुमोदन भी किया गया। यह राशि अधिकतम दस हजार रूपए होगी। निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को देय चिकित्सा भत्ता एवं वाहन भत्ता की राशि बढ़ेगी। अब अधिकारियों और कर्मचारियों को हर माह छह सौ चिकित्सा भत्ता और साढ़े चार सौ रूपए वाहन भत्ता की पात्रता होगी। पाठय पुस्तक निगम की बचत राशि से हायर सेकेण्डरी स्कूलों में वाटर कूलर, साईन बोर्ड और विज्ञान प्रयोगशाला से संबंधित उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। निगम की कार्यकारिणी में पांच अशासकीय सदस्य भी शामिल किए जाएंगे।
                                स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक में अधिकारियों से आगामी नए शिक्षा सत्र के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सभी स्कूल भवनों की पोताई कराने के निर्देश दिए। प्रदेश के मिडिल स्कूलों में बच्चों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने की योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए श्री अग्रवाल ने इस पर तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश भी  दिए।

क्रमांक 530/राजेश
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031