लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा शाला भवनों की विशेष मरम्मत के लिए 65.37 लाख रूपए मंजूर

शाला भवनों की विशेष मरम्मत के लिए 65.37 लाख रूपए मंजूर

What
When May 02, 2011
from 05:20 PM to 05:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर 02 मई 2011

राज्य शासन ने धमतरी जिले के 17 शासकीय प्राथमिक शाला और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवनों की विशेष मरम्मत के लिए 65 लाख 37 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इनमें जिले के कुरूद विकासखंड के 11 तथा मगरलोड विकासखंड के 6 स्कूल शामिल हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
    स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया है कि धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला चोरभट्ठी, चरमुड़िया, चरोटा, और शासकीय प्राथमिक शाला लोहारपथरा के भवनों की मरम्मत कराने प्रत्येक भवन के लिए चार लाख 35 हजार रूपए मंजूर किये गये हैं। इसी प्रकार कुरूद विकासखंड के ही शासकीय प्राथमिक शाला खैरा और सिर्वे के भवनों की मरम्मत के लिए एक-एक लाख रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला भवन परसट्टी और सेमरा 'बी' की विशेष मरम्मत के लिए 82-82 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। धमतरी जिले के मगरलोड के ग्राम मेघा की शासकीय कन्या प्राथमिक शाला तथा शासकीय बालक प्राथमिक शाला भवन की भी मरम्मत कराई जाएगी। प्रत्येक भवन के लिए चार लाख 35 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। शासकीय प्राथमिक शाला भवन अमलीभाटा की विशेष मरम्मत कराने एक लाख 61 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार कुरूद विकासखंड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरौद, भेण्ड्री और परसट्टी, कुरूद विकासखंड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परखंदा, फुसेरा और कचना के भवन की मरम्मत के लिए प्रत्येक भवन पांच लाख 17 हजार के मान से कुल 34 लाख दो हजार रूपए स्वीकृत किये गये हैं।

क्रमांक- 542/राजेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031