शिक्षा कर्मियों को नये साल की सौगात:महंगाई भत्ते में आठ प्रतिशत की वृध्दि के आदेश जारी
रायपुर एक जनवरी 2011
प्रदेश के शिक्षा कर्मियों को नये साल में महंगाई भत्ते में आठ प्रतिशत की वृध्दि की सौगात मिली है। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कल 31 दिसम्बर को यहां मंत्रालय से इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंचायतों और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए है। शासन के निर्णय अनुसार शिक्षाकर्मियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक अक्टूबर 2010 से स्वीकृत किया गया है। माह अक्टूबर 2010 का वेतन नवम्बर 2010 में मिलेगा। शिक्षा कर्मियों को वर्तमान में संशोधित वेतनमान पर 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा था, जो अब 46 प्रतिशत हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पिछले माह की 21 तारीख को राज्य के पौने दो लाख से अधिक शिक्षा कर्मियों लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा करते हुए महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत करने के निर्देश जारी किए थे। के करीब एक लाख 80 हजार शिक्षा कर्मियों को इसका फायदा मिलेगा।

क्रमांक-5464/चतुर्वेदी