बारहवीं परीक्षा के नतीजे आज
रायपुर 29 अप्रैल 2010
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा 2010 के नतीजे कल 30 अप्रैल को शाम चार बजे घोषित किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के स्थानीय पेंशन बाड़ा स्थित कार्यालय में परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे। परीक्षा परीणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीजीबीएसई डॉट ओआरजी (www.cgbse.org) पर देखा जा सकता है।
क्रमांक 560/राजेश

