लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी से स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का सिलसिला

छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी से स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का सिलसिला

What
When Jan 17, 2011
from 05:15 PM to 05:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

गांव, संकुल, विकासखण्ड, जिला और राज्य स्तर पर होंगे कई आयोजन

    रायपुर, 17 जनवरी 2011

 राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा 'बालिका शिक्षा को बढ़ावा' विषय पर स्कूली बच्चों  की समूह नृत्य-गीत, नाटक एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 26 जनवरी से किया जा रहा है। आगामी 19 फरवरी तक चलने वाली ये प्रतियोगिताएं गांव, संकुल, विकासखण्ड, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं के दो वर्ग समूह बनाए जाएंगे। एक समूह प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर के छह से 14 वर्ष उम्र के छात्र-छात्राओं का होगा। दूसरा समूह हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्तर के 15 से 18 वर्ष उम्र के छात्र-छात्राओं से बनेगा। विकासखण्ड, जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले समूहों को नगद राशि पुरस्कार बतौर दी जाएगी। इसके अलावा विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन यूरोनियन कमीशन सह-राज्य साझेदारी कार्यक्रम के अन्तर्गत किया जा रहा है।
    प्रदेश भर में ग्राम स्तरीय प्रतियोगिताएं एक दिन 26 जनवरी को सम्पन्न होंगी। इसी प्रकार समस्त संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं 31 जनवरी 2011 को तथा सभी विकासखण्डों में विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताएं चार फरवरी 2011 को आयोजित की जाएंगी। जिला मुख्यालयों में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं दस फरवरी को सम्पन्न करायी जाएंगी। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 19 फरवरी 2011 को राजधानी रायपुर में आयोजित होंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए समूहों के चयन की प्रक्रिया ग्राम स्तरीय स्तरीय प्रतियोगिताओं से प्रारंभ होगी। ग्राम स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित समूहों को संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाएगा। इसके बाद संकुल स्तरीय प्रतियोगिता जीतने वाले समूह विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। विकासखण्ड से चयनित समूह जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए समूहों का चयन किया जाएगा।
    राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2012 तक 85 से 90 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल करने के लिए महिला साक्षरता को बढ़ावा देना जरूरी है। इसी उददेश्य से इस साल स्कूली बच्चों की 'बालिका शिक्षा को बढ़ावा' विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। विभिन्न चरणों में सम्पन्न होने वाली इन प्रतियोगिताओं  के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को शिक्षित करने का संदेश आम लोगों तक जाएगा। इसके अलावा छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने में भी इन प्रतियोगिताओं से मदद मिलेगी। 
    ग्राम स्तरीय प्रतियोगिताएं 26 जनवरी को प्रात: नौ बजे से 12 बजे तक गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ ही सम्पन्न करायी जाएंगी। वाद-विवाद प्रतियोगिता में गांव के प्रत्येक स्कूल से इस विधा में रूचि रखने वाले पांच-पांच छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। समूह नृत्य-गीत एवं नाटक प्रतियोगिता के लिए हर स्कूल से एक-एक टीम का चयन किया जाएगा। ग्राम स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दो समूहों (प्राथमिक-माध्यमिक और हाई स्कूल-हायर सेकेण्डरी) को संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भेजा जाएगा। संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं 31 जनवरी को प्रात: 11 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की जाएंगी। संकुल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रत्येक ग्राम से चयनित दोनों समूहों की तीन टीमें (पहली टीम समूह नृत्य गीत, दूसरी नाटक एवं तीसरी वाद-विवाद) टीमें भाग लेंगी। संकुल स्तरीय उक्त तीनों प्रतियोगिताओं में दोनों स्तर (प्राथमिक-माध्यमिक एवं हाई स्कूल-हायर सेकेण्डरी) पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दलों को विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताओं में भेजा जाएगा। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताएं चार फरवरी को होंगी। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में दोनों स्तर के प्रथम स्थान पाने वाले एक समूह नृत्य-गीत, एक नाटक एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता टीम बनेंगी। विकासखण्ड स्तरीय तीनों प्रतियोगिताओं में दोनों स्तर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दलों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। विकासखण्ड स्तरीय तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाले दलों को पृथक-पृथक रूप से क्रमश: एक हजार पांच रूपए (प्रथम पुरस्कार), एक हजार रूपए (द्वितीय पुरस्कार) एवं पांच सौ रूपए (तृतीय पुरस्कार) नगद दिए जाएंगे।
    जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं दस फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में रखी गयी हैं। इन प्रतियोगिताओं में दोनों वर्ग के विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता दलों को शामिल किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में दोनों स्तर (प्राथमिक-माध्यमिक एवं हाई स्कूल-हायर सेकेण्डरी) के विजेता दलों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाएगा। जिला स्तर पर नाटक, समूह नृत्य-गीत एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को क्रमश: सात हजार रूपए, पांच हजार रूपए और तीन हजार रूपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।
    समूह नृत्य-गीत, नाटक एवं वाद-विवाद की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 19 फरवरी को होंगी। इन प्रतियोगिताओं में जिलों से प्रथम आने वाले समूहों को शामिल किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतने वाले दोनों स्तरों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले दलों को पृथक-पृथक रूप से तीन-तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार में 25 हजार रूपए, द्वितीय 15 हजार रूपए तथा तृतीय पुरस्कार में 10 हजार रूपए की नगद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

क्रमांक-5743/राजेश



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031