पांच हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अहाता निर्माण के लिए 23 लाख रूपए स्वीकृत
रायपुर, 04 मई 2011
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पांच शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अहाता निर्माण की स्वीकृति दी गई है। राज्य शासन ने पांचों स्कूलों के लिए कुल 23 लाख रूपए स्वीकृत किए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया है कि महासमुंद जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलप, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलप, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिबर्रा (बलौदा) में अहाता बनाने प्रत्येक विद्यालय के लिए पांच-पांच लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोंगरापाली (रेवा) में अहाता निर्माण के लिए तीन लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।

