लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने महासमुंद में फहराया तिरंगा

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने महासमुंद में फहराया तिरंगा

What
When Jan 26, 2011
from 05:00 PM to 05:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

जिले का नाम रौशन करने वाली प्रतिभाएं सम्मानित

     रायपुर, 26 जनवरी 2011

 

5921-260111स्कूल शिक्षा एवं लोक निर्माण मंत्री और महासमुंद जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आज सवेरे जिला मुख्यालय महासमुंद में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। श्री अग्रवाल ने जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया। मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर अपनी विशिष्ट उपलब्धियों से जिले का नाम रौशन करने वाले विद्यार्थियों, शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान भी किया। नगर के मध्य मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्तिपूर्ण और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शासकीय विभागों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां भी निकाली गई।
    मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाए। जिला पुलिस बल और नगर सेना के जवानों ने हर्षफायर भी किया। मार्च पास्ट के बाद जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री अनंदा दास ग्राम बुंदेली को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह में महासमुंद नगर के विभिन्न स्कूलों के लगभग सात सौ बच्चों ने लयबध्द होकर आठ प्रकार के व्यायाम का प्रदर्शन कर एकता और अखण्डता की मिसाल प्रस्तुत की। मुख्य समारोह में महासमुंद के स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई।
    गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला ने प्रथम, शिशु संस्कार केंद्र ने द्वितीय और केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट के लिए वरिष्ठ समूह (रनिंग शील्ड) में जिला पुलिस दल क्रमांक एक को प्रथम, नगर सेना को द्वितीय और एन.सी.सी सीनियर समूह को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। परेड कनिष्ठ समूह (रनिंग शील्ड) में एन.सी.सी. जूनियर समूह ने पहला, गाईड ने दूसरा और केन्द्रीय विद्यालय ने तीसरा स्थान 5921-2-260111हासिल किया। झांकी प्रदर्शन के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पहला, जिला पंचायत को दूसरा और वन विभाग को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। समारोह स्थल में  शासकीय विभागों द्वारा विकास योजनाओं को प्रदर्शित करती हुई आकर्षक झांकियां निकाली गई। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने पांचवी, आठवीं और दसवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
    स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में हाईटेक वॉयस सिस्टम मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम पुरस्कार हासिल करने वाली कुमारी रीना प्रधान, गणतंत्र दिवस समारोह 2010 नई दिल्ली में एन.सी.सी. में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए श्री एस.यु.ओ सुकदेव कुमार धीवर और गणतंत्र दिवस समारोह 2010 नई दिल्ली में राज्य का राष्ट्रीय सेवा योजना में प्रतिनिधित्व करने के लिए कुमारी सविता चंद्राकर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले विभिन्न विभागों के लगभग दो दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महासमुंद विधायक श्री अग्नि चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नागरिक, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।

क्रमांक-5921/पटेल

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031