डी.एड पाठयक्रम के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
रायपुर, 04 मई 2010
राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा डी.एड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) पाठयक्रम के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस संबंध में जारी परिपत्र में कहा गया है कि जिन संस्थाओं में डी.एड के पुराने पाठयक्रम संचालित हैं, वहां वर्ष 2009-10 की परीक्षा इसी पाठयक्रम के अनुसार परीक्षा ली जाए। इसी तरह जिन संस्थाओं में नवीन डी.एड पाठयक्रम से अध्यापन किया गया है, वहां की परीक्षा नये पाठयक्रम के अनुसार होगी।
क्रमांक-644/राजेश

