लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा छत्तीसगढ़ के लगभग 46 हजार स्कूलों में स्थापित होंगे पुस्तकालय

छत्तीसगढ़ के लगभग 46 हजार स्कूलों में स्थापित होंगे पुस्तकालय

What
When Mar 21, 2011
from 07:15 PM to 07:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर, 21 मार्च 2011

          सर्व शिक्षा अभियान के तहत राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ की 45 हजार 929 शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शालाओं में आगामी शिक्षा सत्र से पुस्तकालयों की स्थापना की जाएगी। इनमें 32 हजार 480 प्राथमिक स्कूल तथा 13 हजार 449 उच्च प्राथमिक अर्थात मिडिल स्कूल शामिल हैं। स्कूल शिक्षा विभाग को इन पुस्तकालयों के लिए 23 करोड़ 18 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है। मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष कार्यकारिणी समिति राज्य परियोजना कार्यालय राजीव गांधी शिक्षा मिशन की अध्यक्षता में गत 15 मार्च को यहां मंत्रालय में आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में पुस्तकालयों के लिए पुस्तकों का चयन एवं क्रय करने के लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। पुस्तकों का चयन करने विशेषज्ञों की समिति बनायी जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 32 हजार 480 प्राथमिक स्कूलों में पुस्तकालय स्थापित करने प्रत्येक शाला के लिए तीन हजार रूपए के मान से कुल नौ करोड़ 74 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी। इसी प्रकार 13 हजार 449 उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए 13 करोड़ 44 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। प्रत्येक उच्च प्राथमिक स्कूल में खुलने वाले पुस्तकालय के लिए दस हजार रूपए की स्वीकृति दी गयी है।

क्रमांक-6633/राजेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031