अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को 11.45 लाख रूपए की छात्रवृत्ति
लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री तथा रायगढ़ जिले के प्रभारी श्री अमर अग्रवाल ने कल रायगढ़ के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना के तहत जिले के 317 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2010-11 के लिए 11 लाख 45 हजार 250 रूपए की छात्रवृत्ति राशि का चेक वितरित किया। इनमें अल्प संख्यक प्री मैट्रिक के 294 विद्यार्थियों के लिए 9 लाख 77 हजार रूपए और अल्प संख्यक पोस्ट मैट्रिक के 23 विद्यार्थियों के लिए एक लाख 68 हजार 350 रूपए की राशि शामिल है।
उल्लेखनीय है कि प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल द्वारा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एक सादे समारोह में जिले के 317 अल्प संख्यक छात्र-छात्राओं को अल्प संख्यक प्री.मैट्रिक और पो.मैट्रिक की छात्रवृत्ति राशि प्रतीक स्वरूप वितरित की गई। इस मौके पर लालबहादुर शास्त्री स्कूल खरसिया के सना कौसर अंसारी को 5 हजार, शा.उ.मा.वि.रायगढ के जास्मीन खान को 8 हजार 400 रूपए, शा.क.उ.मा.लैलूंगा के मजहरूम,कन्या लैलूंगा के जुलेखा बेगम, कुलविंद सिंह रायगढ, सिमरन कौर रायगढ, सतप्रीत सिंह, परमजीत सिंह को 5-5 हजार रूपए, अमनदीप सिंह को एक हजार रूपए और कन्या उ.मा.वि. पुसौर के हिना खतून को 8 हजार 400 रूपए की छात्रवृत्ति का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर सांसद रायगढ़ श्री विष्णुदेव साय, खरसिया विधायक श्री नंदकुमार पटेल, रायगढ विधायक श्री शक्राजीत नायक, विधायक लैलूंगा श्री ह्दयराम राठिया, जिला अल्प संख्यक बोर्ड के सदस्य श्री शेख ताजीम और प्रभारी कलेक्टर श्री एस.के.शर्मा उपस्थित थे।

