लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा प्रत्येक ग्रंथालय के लिए हर वर्ष मिलेगा 25 हजार रूपए का अनुदान प्रदेश में विकसित होगा एक आदर्श संस्कृत विद्यालय

प्रत्येक ग्रंथालय के लिए हर वर्ष मिलेगा 25 हजार रूपए का अनुदान प्रदेश में विकसित होगा एक आदर्श संस्कृत विद्यालय

What
When Mar 26, 2011
from 10:50 PM to 10:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

संस्कृत विद्यालयों में ग्रंथालयों की स्थापना

स्कूल शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम की कार्यकारिणी की बैठक

    रायपुर, 26 मार्च 2011

6717-260311

      छत्तीसगढ़ के सभी संस्कृत विद्यालयों में ग्रंथालयों की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक ग्रंथालय के लिए पुस्तकें खरीदनें हर साल 25 हजार रूपए का अनुदान दिया जाएगा। इसी तरह प्रदेश में किसी एक संस्कृत विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां अध्ययन-अध्यापन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्कृत विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था में सूचना प्रौद्योगिकी के अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम की कार्यकारिणी की बैठक में उक्ताशय के निर्णय लिए गए हैं। बैठक में संचालक लोकशिक्षण श्री के.आर.पिस्दा, उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव श्री जे.एस.दीक्षित, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग उप सचिव श्री पी.एल.बंजारे, संस्कृत विद्यामंडलम के सचिव श्री सुरेश शर्मा सहित संस्कृत विद्यामंडलम के अनेक वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी बैठक में उपस्थित थे।
       स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने संस्कृत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दी जानी वाली संस्कृत छात्रवृत्ति में वृध्दि करने, विद्यालयों में माध्यान्ह भोजन योजना लागू करने तथा विद्यालयों के लिए नये सेटअप स्वीकृत कराने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रदेश में संस्कृत महाविद्यालय की संख्या बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। श्री अग्रवाल ने संस्कृत विद्यालयों में आधुनिक एवं व्यवसायिक पाठयक्रम लागू करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इन शैक्षणिक संस्थाओं में गणित, विज्ञान, भौतिक, रसायन जैसे विषयों की शिक्षा भी संस्कृत भाषा में देने के लिए जरूरी कार्रवाई की जानी चाहिए। छात्र-छात्राओं में संस्कृत के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए इन विद्यालयों ंमें आधुनिक शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने की जरूरत है। श्री अग्रवाल के सुझाव पर  संस्कृत भाषा में पुस्तक प्रकाशन के लिए अधिकतम 25 हजार रूपए का अनुदान स्वीकृत करने तथा संस्कृत विद्यालयों की छात्राओं को सायकल खरीदने 2700 रूपए देने का निर्णय भी लिया गया।
      विद्यामंडलम के सचिव श्री सुरेश शर्मा ने बैठक में बताया कि प्रत्येक जिले में एक शासकीय संस्कृत विद्यालय खोलने के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है। शिक्षा सत्र 2010-11 में पांच जिलों में संस्कृत विद्यालय प्रथमा (कक्षा छठवीं) प्रारंभ की गयी है। इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठय पुस्तकें और गणवेश उपलब्ध कराए गए हैें। छात्राओं को नि:शुल्क सायकलें भी दी गयी हैं। शिक्षा सत्र 2010-11 के दौरान अनेक विद्यालयों में कम्प्यूटर की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है।

क्रमांक-6717/राजेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031