छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड में चार समितियां गठित
रायपुर, 10 मई 2011
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए बोर्ड के अन्तर्गत चार विभिन्न समितियां गठित की गई हैं। बोर्ड के सदस्य ही इन समितियों के सदस्य बनाए गए हैं। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष श्री युनुस कुरैशी चारों समितियों के अध्यक्ष होंगे। नवगठित समितियों में मान्यता समिति, परीक्षा समिति, वित्त समिति और पाठयक्रम समिति शामिल हैं।
बोर्ड की मान्यता समिति में श्री इनफान आलम ,श्री अब्दुल सलामुद्दीन, परीक्षा समिति में श्री जफर अमजद, श्री नजरूद्दीन, वित्त समिति में हाफिज व कारी शेख अताउन्नबी, श्री मोहम्मद सलीम और पाठयक्रम समिति में डॉ. शेख मोहम्मद शकील (बोर्ड के सदस्य का पदभार ग्रहण करने के पश्चात), श्री जिया कुरैशी सदस्य बनाए गए हैं।

