राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत गवर्निंग काउंसिल गठित
रायपुर 29 मार्च 2011
राज्य शासन द्वारा प्रदेश में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत गवर्निंग काउंसिल का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन इस गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
इस आदेश के अनुसार स्कूल शिक्षा मंत्री तथा मुख्य सचिव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। काउंसिल के सदस्यों में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, प्रमुख सचिव वित्त विभाग, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सचिव उच्च शिक्षा, सचिव अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग विकास विभाग, सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुक्त जनसम्पर्क, संचालक लोक शिक्षण्ा संचालनालय, संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और मिशन संचालक राजीव गांधी शिक्षा मिशन शामिल हैं। प्रबंध संचालक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान गवर्निंग काउंसिल के सदस्य सचिव होंगे।

