आठ जिलों में छत्तीसगढ़ पाठयपुस्तक निगम के नये डिपो
रायपुर, 13 मई 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ पाठय पुस्तक निगम के लिए प्रदेश के 08 जिलों में नये डिपो स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक डिपो के लिए एक डिपो प्रबंधक ग्रेड-03, एक कम्प्यूटर आपरेटर और एक भृत्य के पद भी मंजूर किए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का आदेश यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है। इस आदेश के अनुसार प्रदेश के कोरिया, महासमुंद, धमतरी, दन्तेवाड़ा, नारायपुर, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम और बीजापुर जिले में नये डिपो स्थापित किए जाएंगे।

