शासकीय महाविद्यालयों की जनभागीदारी समितियों के अध्यक्ष नियुक्त
रायपुर, 05 अप्रैल 2011
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा रायपुर जिले के प्रभारी श्री पुन्नूलाल मोहले के अनुमोदन से जिले के 22 विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों की जनभागीदारी समितियों में नामांकित अध्यक्षों की नियुक्ति की गयी है। कलेक्टर रायपुर ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।
इस आदेश के अनुसार शासकीय नार्गाजुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर के लिए श्री सूर्यकांत राठौर पार्षद राजीव गांधी वार्ड रायपुर, डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर के लिए श्रीमती सरिता वर्मा पार्षद महामाया मंदिर वार्ड रायपुर, शासकीय जे योगानंद छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर के लिए श्री सुभाषचंद्र तिवारी पार्षद शहीद पंकज विक्रम वार्ड रायपुर, शासकीय पी..जी..दु.ब. महिला महाविद्यालय रायपुर के लिए श्रीमती श्वेता शर्मा जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत रायपुर, शासकीय दु..ब.श्री वै.पी.जी. संस्कृत महाविद्यालय रायपुर के लिए श्रीमती रेणुका बख्शी पार्षद चौबे कालोनी वार्ड रायपुर, शासकीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय रायपुर के लिए श्री देवजी भाई पटेल विधायक धरसींवा जिला रायपुर, स्वर्गीय सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय महाविद्यालय कोहका (तिल्दा-नेवरा) जिला रायपुर के लिए श्री तेजराम वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत कोहका तिल्दा-नेवरा जिला रायपुर, शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय बलौदाबाजार जिला रायपुर के लिए श्रीमती लक्ष्मी बघेल विधायक बलौदाबाजार जिला रायपुर, शासकीय पी.जी.डी.के. महाविद्यालय बलौदाबाजार जिला रायपुर के लिए श्री नंदकुमार साहू जनपद अध्यक्ष बलौदाबाजार जिला रायपुर, शासकीय गजानंद अग्रवाल पी.जी. महाविद्यालय भाटापारा जिला रायपुर के लिए श्री सुनील यदु पार्षद नगर पालिका निगम भाठापारा जिला रायपुर, शासकीय राजीव गांधी महाविद्यालय सिमगा जिला रायपुर के लिए श्री अभिजीत अवस्थी पार्षद नगर पालिका सिमगा जिला रायपुर, शासकीय वीर सुरेन्द्रसाय महाविद्यालय गरियाबंद रायपुर के लिए श्रीमती पूर्णिमा तिवारी पार्षद नगर पंचायत गरियाबंद जिला रायपुर, शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय राजिम जिला रायपुर के लिए श्री नेहरू साहू उप सरपंच ग्राम पंचायत लफंदी तहसील राजिम जिला रायपुर, शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा जिला रायपुर के लिए श्री रामलाला कुलदीप पार्षद नगर पंचायत छुरा जिला रायपुर, शासकीय राज महंत नयनदास महिलांग महाविद्यालय भटगांव जिला रायपुर के लिए श्री मोहनलाल साहू पार्षद नगर पालिका भटगांव जिला रायपुर, शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय बिलाईगढ़ जिला रायपुर के लिए श्री सुभाष जालान उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बिलाईग्ढ़, स्वर्गीय दौलतराम शासकीय महाविद्यालय कसडोल जिला पंचायत रायपुर के लिए श्री अजय शर्मा सदस्य जनपद सदस्य कसडोल जिला रायपुर, शासकीय महाविद्यालय लवन जिला रायपुर के लिए श्री परमेश्वर यदु जिला पंचायत उपाध्यक्ष जिला रायपुर, शासकीय बृजलाल वर्मा महाविद्यालय पलारी जिला रायपुर के लिए श्री नेतरंजन निर्मलकर पार्षद नगर पंचायत पलारी जिला रायपुर, श्री बद्री प्रसाद शासकीय महाविद्यालय आरंग जिला रायपुर के लिए श्री राजेश साहू पार्षद नगर पालिका आरंग जिला रायपुर, शासकीय महाविद्यालय नवापारा जिला रायपुर के लिए श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन पार्षद नगर पालिका परिषद नवापारा जिला रायपुर तथा शासकीय महाविद्यालय अभनपुर जिला रायपुर के लिए श्री किशन शर्मा पार्षद नगर पंचायत अभनपुर जिला रायपुर को नामांकित अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

