लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा साक्षर भारत कार्यक्रम : स्त्रोत व्यक्तियों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शुरू

साक्षर भारत कार्यक्रम : स्त्रोत व्यक्तियों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शुरू

What
When May 18, 2011
from 08:55 PM to 08:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

निरक्षरों में अक्षर ज्ञान के लिए अभिरूचि बढ़ाने की जरूरत : डॉ. इंदिरा मिश्रा

रायपुर 18 मई 2011

     साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सात जिलों में चयनित स्त्रोत व्यक्तियों का छह दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण आज यहां प्रारंभ हो गया। प्रशिक्षण में बस्तर, दक्षिण बस्तर ( दंतेवाड़ा ), राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, नारायणपुर और उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के स्त्रोत व्यक्ति शामिल हुए हैं। राज्य शासन की सेवानिवृत्त पूर्व अपर मुख्य सचिव डॉ. इंदिरा मिश्रा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि निरक्षरों में अक्षर ज्ञान प्राप्त करने की अभिरूचि बढ़ाने का प्रयास हम सबको मिलकर करना होगा, तभी साक्षर भारत कार्यक्रम को सफलता मिलेगी।  

792-180511


     उन्होंने इस अवसर पर प्रतिभागियों से साक्षर भारत कार्यक्रम के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए उत्साहपूर्वक कार्य करने का आग्रह किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि देश में काफी प्रयासों के बाद साक्षरता के लिए जनजागरूकता आई है। अब आम जनता में साक्षर होने की ललक साफ दिखाई दे रही है। अब ऐसा लगता है कि कोई व्यक्ति साक्षर होना चाहता है। इसीलिए साक्षरता दर में उल्लेखनीय वृध्दि दर्ज हुई है। साक्षर भारत कार्यक्रम का क्रियान्वयन ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तर पर जिन असाक्षर लोंगो के लिए किया जा रहा है, उनके पढ़ने-लिखने और ज्ञान की निरंतरता के लिए विशेष कार्य किए जा सकते हैं। निरक्षर व्यक्तियों में अक्षर ज्ञान अभिरूचि पैदा हो और उनमें शिक्षा की निरतंरता बनी रहे, ऐसे प्रयास किये जाने चाहिए।
     डॉ. मिश्रा ने महिलाओं पर विशेष रूप से केन्द्रित साक्षर भारत कार्यक्रम के क्रियान्वयन में स्त्रोत व्यक्तियों के प्रशिक्षण को जरूरी बताते हुए कहा कि इससे स्त्रोत व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के सहायक संचालक श्री प्रशांत पाण्डेय ने साक्षर भारत कार्यक्रम की छत्तीसगढ़ में शुरूआत के बाद से अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने ग्राम स्तर पर किए जाने वाले सूक्ष्म नियोजन के माध्यम से साक्षर भारत कार्यक्रम के लिए वातावरण निर्माण, निरक्षरों के चिन्हांकन तथा स्वयंसेवकों व प्रेरकों के चयन में ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। राज्य स्त्रोत समूह के संकाय प्रमुख श्री हिमांशु झा ने कहा कि साक्षर भारत कार्यक्रम गांवों का कार्यक्रम है। ग्रामीणों की सहभागिता से इस कार्यक्रम को शतप्रतिशत सफल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण और जन शिक्षण संस्थान के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

क्रमांक-792/राजेश
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031