दसवीं का परीक्षा परिणाम आज घोषित होगा
रायपुर 19 मई 2011
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा दसवीं के लिए आयोजित हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2011 का परीक्षा परिणाम 20 मई को अपरान्ह तीन बजे घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाईट http://cgresult.nic.in एवं http://result.cg.nic.in पर देखा जा सकता है।
क्रमांक-807/कुशराम

