स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी दसवीं परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को बधाई
रायपुर 20 मई 2011
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट (दसवीं) परीक्षा 2011 में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा कार्य के सुचारू संचालन के लिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को भी बधाई दी।
क्रमांक-835/ राजेश

