लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा प्राच्य संस्कृत विद्यालयों के परीक्षा परिणाम घोषित

प्राच्य संस्कृत विद्यालयों के परीक्षा परिणाम घोषित

What
When May 24, 2010
from 06:10 PM to 06:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

स्कूल शिक्षा मंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नतीजे घोषित किए

    रायपुर 24 मई 2010

936-240510

    छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर द्वारा आयोजित प्राच्य संस्कृत विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 2010 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित सादगीपूर्ण कार्यक्रम में मंत्रोच्चार के बीच परीक्षा परिणामों की घोषणा की। विद्यामण्डलम् द्वारा प्रथम, पूर्व मध्यमा प्रथम, पूर्व मध्यमा द्वितीय, उत्तर मध्यमा प्रथम तथा उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं का औसत परीक्षाफल 95.3 प्रतिशत रहा। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों सहित छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के अधिकारियों-कर्मचारियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्या मण्डलम् के सचिव डॉ. सुरेश शर्मा, सहायक संचालक श्रीमती द्विवेदी सहित विभिन्न संस्कृत विद्यालयों के आचार्यगण उपस्थित थे।
    प्रथमा में 136 परीक्षार्थी शामिल हुए इनमें से 114 उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। प्रथम श्रेणी में 61, द्वितीय श्रेणी में 45 तथा तृतीय श्रेणी में 08 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसी प्रकार पूर्व मध्यमा प्रथम की परीक्षा में 575 विद्यार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। इस परीक्षा में 613 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पूर्व मध्यमा द्वितीय का परीक्षाफल 98.9 प्रतिशत रहा। इसमें 284 परीक्षार्थी सफल घोषित किए हैं जबकि 287 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। पूर्व मध्यमा द्वितीय में 129 विद्यार्थियों को प्रथम श्रेणी, 148 विद्यार्थियों को द्वितीय श्रेणी तथा 07 विद्यार्थियों को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुआ है। उत्तर मध्यमा प्रथम का परीक्षाफल सबसे अधिक 99 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 216 परीक्षा उत्तीर्ण हुए और दो परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता दी गई है। उत्तर मध्यमा द्वितीय में 98.5 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। इस परीक्षा में 201 परीक्षा शामिल हुए और 198 परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया। इनमें 128 प्रथम श्रेणी, 65 द्वितीय श्रेणी और 05 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इन सभी परीक्षाओं में एक हजार 455 विद्यार्थी उपस्थित हुए। इनमें से एक हजार 387 विद्यार्थिंयों को उत्तीर्ण धोषित किया गया।  सभी परीक्षाओं का औसत परीक्षाफल 95.3 प्रतिशत रहा।

    क्रमांक 936/राजेश
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031