शाला प्रवेश उत्सव 2011 : एक जून से 15 जुलाई तक के लिए कार्यक्रम घोषित
रायपुर, 27 मई 2011
छत्तीसगढ़ में छह वर्ष से चौदह वर्ष आयु के स्कूलों से बाहर के सभी बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए नए शिक्षा सत्र के प्रथम माह में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव के विविध कार्यक्रमों का कैलेण्डर जारी किया गया है। यह कैलेण्डर राजीव गांधी शिक्षा मिशन के राज्य कार्यालय द्वारा जारी किया गया है।
इस कैलेण्डर के अनुसार शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम 01 जून से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेगा। एक जून से पांच जून तक सभी जिलों में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद पांच जून से दस जून तक विकासखण्ड स्तर पर सम्मेलन कराए जाएंगे। दस जून से 15 जून तक ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इस अवधि में हरेक गांव में ग्राम सभा का आयोजन भी किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर होने वाले सम्मेलनों में संबंधित वार्ड के सदस्य अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा 16 जून से 15 जुलाई तक सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

क्रमांक-937/राजेश